आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की  मौत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

 मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आकाशीय बिजली के चपेट मेंआने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह तेज बारिश और करकड़ाती बिजली के चपेट में आ गया।मानिकपुर निवासी युवक रोहित चौहान पुत्र मुरारी चौहान उम्र लगभग 21 वर्ष सुबह अपनी खेत की तरफ गया हुआ था।

 

अचानक मौसम खराब होने की वजह से लौटते समय बज्रपात हो गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा Read More सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा


   मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और होनहार भी था। इसी वर्ष 2026 के नीट परीक्षा में भी भाग लिया था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही हेतु शव सील कर मिर्जापुर के लिए रवाना कर दिए।

आशुतोष मिश्र को कृषि विभाग में निदेशक बनायें जानें पर हर्ष। Read More आशुतोष मिश्र को कृषि विभाग में निदेशक बनायें जानें पर हर्ष।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें