ज्ञानोदय में ज्ञान की प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

ज्ञान उन्नति का आधार ही है ज्ञानोदय

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मिर्जापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर।ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, गरौँडी (बड़भुइली), अदलहाट में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान का विकास करना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय के प्रबंधक अनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में प्रत्येक माह विभिन्न प्रकार की शैक्षिक

प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों में निर्भीक होकर सीखने, सोचने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ज्ञान एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने

कबड्डी प्रतियोगिता में पावर राइडर्स व यूपी योद्धा बने विजेता Read More कबड्डी प्रतियोगिता में पावर राइडर्स व यूपी योद्धा बने विजेता

उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 100 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 86 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा शीघ्र ही सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक Read More बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक


कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेंद्र, ज्योति, शिल्पा, रेखा, श्वेता, चाँदनी, रीना , सोनी, आँचल, पिंकी एवं काजल का विशेष सहयोग रहा।
**ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल** विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी Read More संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार