पशु चराकर लौट रहे व्यक्ति पर हमला

पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्यों लड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बैवाही के रहने वाले भगवान दास पुत्र तुलसी राम   करीब 4:15 बजे अपनी भैंसों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात युवक, जो अत्यधिक शराब के नशे में थे, सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे।टोकने पर मारपीट और धमकी देने लगे। जब वे विपक्षी के पास पहुँचे, तो उन्होंने युवकों से कहा कि उनकी गाड़ी से टक्कर लग सकती थी।
 
 इतनी सी बात पर बाइक सवार युवक आग बबूला हो गए। उन्होंने भगवान दास पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा।गंभीर चोटें और पुलिस में शिकायतइस हमले में भगवान दास के सिर पर गंभीर खुली चोट आई है, उनके 4 दांत हिल गए हैं और शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें लगी हैं।
 
 मारपीट के बाद आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने क्याोलड़िया थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार