जिला कृषि अधिकारी के संरक्षण में यूरिया की कालाबाजारी किसानों से अवैध वसूली चरम पर

समितियों पर किसानों से प्रति बोरी 280 रुपये वसूले जा रहे हैं, और साथ में 10 रुपये अलग से लेबर चार्ज भी थमाया जा रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जनपद में जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या के संरक्षण में सरकारी और प्राइवेट खाद दुकानों पर किसानों से सरेआम लूट का खेल चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिले में तैनात यह जिम्मेदार अधिकारी कथित तौर पर 'विटामिन एम की चमक के आगे नतमस्तक हैं, जिसके चलते खाद विक्रेता बेखौफ होकर अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों का सवाल है कि आखिर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर शासन-प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? शासकीय आदेशानुसार सहकारी समितियों पर यूरिया की एक बोरी का निर्धारित रेट 266.50 रुपये है।
 
इसके उलट, समितियों पर किसानों से प्रति बोरी 280 रुपये वसूले जा रहे हैं, और साथ में 10 रुपये अलग से लेबर चार्ज भी थमाया जा रहा है। हाल ही में महसिन स्थित सरकारी समिति से ऐसा ही मामला सामने आया, जहां तय दाम से अधिक वसूली की गई।हैरत की बात यह है कि इस पूरी धांधली की सूचना साक्ष्यों के साथ जिला कृषि अधिकारी को दी गई थी। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी ने मामले को रफा-दफा कर दिया। रक्षक ही भक्षक बन चुका है, जिससे जनपद का अन्नदाता बेहाल है। किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments