सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार प्रांतों के 300 खिलाड़ी ले रहे भाग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। विद्या भारती शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 37वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में हुआ। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
 
प्रतियोगिता में अवध, काशी, गोरक्ष एवं कानपुर प्रांत के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 49 शैक्षिक जिलों से कुल 300 खिलाड़ी (228 भैया एवं 72 बहनें) प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ी जूडो, कुश्ती, कुरास तथा बॉक्सिंग जैसी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, प्रांतीय संयोजक राकेश अग्रहरी, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख अजीत सिंह, माधव संकुल प्रमुख दिग्विजय पाल, केशव संकुल प्रमुख शिवकुमार सिंह, खेल शिक्षक विमल चंद्र दुबे, विजय कुमार मौर्य, सत्यम मिश्रा, पूजा शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा के साथ हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें