खंडेलवाल कालेज में शिक्षा संकाय के प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र में करा सकेंगे शोध

अब ये सभी प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र विषय में शोधार्थियों का शोध निर्देशन कर सकेंगे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली के शिक्षा संकाय के प्रवक्ताओं को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने शिक्षा शास्त्र विषय में शोध पर्यवेक्षक के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। अब ये सभी प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र विषय में शोधार्थियों का शोध निर्देशन कर सकेंगे।
 
शोध पर्यवेक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त प्रवक्ताओं में डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अजीत शंखधार, डॉ. कल्पना कटियार, डॉ. शिव स्वरूप शर्मा, डॉ. सविता सक्सेना एवं डॉ. स्वाति कौशिक शामिल हैं।विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के उपरांत महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। 
 
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन  गिरधर गोपाल खंडेलवाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल एवं महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने सभी प्रवक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
 
 इन प्रवक्ताओं के शोध निर्देशन से शिक्षा शास्त्र के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी तथा शोधार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें