काकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

स्मृति स्थल, शहीद मंदिर और अमर शहीद उद्यान का निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ, 

आगामी 9 अगस्त को बाजनगर, काकोरी स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के कार्यक्रम की तैयारियों का गुरुवार को जिलाधिकारी विशाख जी. ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायत काकोरी, नगर निगम और जिला पंचायत राज विभाग के समन्वय से पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रमुख स्थान पर सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। बारिश की संभावना को देखते हुए जलभराव से निपटने के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने को कहा।

डीएम ने अपर निदेशक संस्कृति को काकोरी स्मृति स्थल स्थित शहीद मंदिर की रंगाई-पुताई, पुष्प सज्जा, शहीदों के नाम की नई पट्टिकाएं लगाने तथा काकोरी ट्रेन एक्शन की थीम पर आधारित आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश दिए। संस्कृति विभाग ने बताया कि इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अमर शहीद उद्यान का निरीक्षण कर प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को वृक्षारोपण स्थल का चिन्हांकन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा उद्यान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंगकोटेदार संजय कुमार केखिलाफ नही किया कोई कार्रवाई Read More एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंगकोटेदार संजय कुमार केखिलाफ नही किया कोई कार्रवाई

uttar pradesh breaking news lucknow swatantra prabhat lucknow news UP News स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ जिलाधिकारी नगर निगम वृक्षारोपण प्रशासन selfie point har ghar tiranga kakori train action District Magistrate Administration indian history हर घर तिरंगा लखनऊ समाचार भारतीय इतिहास उत्तर प्रदेश समाचार काकोरी Kakori सरकारी तैयारी tree plantation देशभक्ति स्वतंत्रता संग्राम ऐतिहासिक विरासत Patriotism काकोरी ट्रेन एक्शन शहीद स्मारक Historical Heritage Martyrs Memorial Tribute to Martyrs Municipal Corporation काकोरी वर्षगांठ Kakori Anniversary काकोरी स्मृति स्थल Kakori Memorial विशाख जी Vishakh G शहीद मंदिर Shaheed Temple अमर शहीद उद्यान Amar Shaheed Park Freedom Movement क्रांतिकारी Revolutionaries 9 अगस्त 9 August संस्कृति विभाग Culture Department नगर पंचायत काकोरी Kakori Nagar Panchayat जिला पंचायत राज District Panchayati Raj सौंदर्यीकरण Beautification साफ-सफाई Cleanliness पुष्प सज्जा Floral Decoration सेल्फी प्वाइंट शहीदों को श्रद्धांजलि Government Preparations Independence Movement

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार