नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक 

कांवड़ यात्रा व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगी रोक 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार , कमिश्नरेट कानपुर नगर में श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा दृष्टिगत दिनांक 1.08.2026 (शनिवार) समय रात्रि 8 बजे से 3.08.2026 (सोमवार) को रात्रि 12 बजे तक कानपुर नगर से भारी वाहनों के अंतर्जनपदीय डायवर्जन व्यवस्था के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। 
 
गोष्ठी में श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न जनपदों से होकर गुजरने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन, संभावित यातायात दबाव तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में लागू किए जाने वाले डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। जिससे विभिन्न घाटों से जल भरकर जलाभिषेक हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गोष्ठी में डायवर्जन मार्गों , वैकल्पिक मार्गों तथा बैरियर प्वाइंट की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान एम्बुलेंस, चिकित्सकीय आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को पूर्णतः डायवर्जन से छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे सभी आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया जाएगा , जिससे उन्हें न्यूनतम समय में सुरक्षित एवं त्वरित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। गोष्ठी में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह , एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह , एसीपी यातायात श्री संजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें