घाटमपुर में साढ से टकराईं बाइक,दो युवक गंभीर रूप से घायल

घाटमपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,,उनकी बाइक अचानक आए साढ से टकरा गई, राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है,,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,,उनकी बाइक अचानक आए साढ से टकरा गई, राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है,,मिली जानकारी के अनुसार कुमडिया गांव निवासी अखिलेश 20 वर्ष पुत्र विनोद अपने साथी सिद्धांत 25 वर्ष पुत्र बालकिशन,के साथ बाइक से जा रहें थें, रास्ते में अचानक एक साढ सामने आ गया,
 
जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई, टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया, डाक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है,, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार