नगर निगम पार्षदों के धरने में विधायक अमिताभ बाजपेई हुए शामिल

दिनांक 01.08.2026 को नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जनता की समस्याओं एवं विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी के विरोध में पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों द्वारा आयोजित धरने में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी ने भी शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। दिनांक 01.08.2026 को नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जनता की समस्याओं एवं विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी के विरोध में पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों द्वारा आयोजित धरने में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी ने भी शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
 
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जब जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की बात भी अधिकारी नहीं सुनते, विकास कार्यों की फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं और आम नागरिकों को अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाना आवश्यक हो जाता है।
 
        उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को समयबद्ध तरीके से मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान, उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें