नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सावन में निशान चढ़ाकर लौट रहे तीन कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीनों गंभीर घायल।
सावन माह में निशान चढ़ाकर घर लौट रहे तीन बाइक सवार श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। फाफामऊ की ओर लौटते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
सावन माह में निशान चढ़ाकर घर लौट रहे तीन बाइक सवार श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। फाफामऊ की ओर लौटते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही थरवई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन अस्पताल) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान दीपक कुमार (32 वर्ष), संतोष कुमार और चवन्नी लाल के रूप में हुई है। तीनों प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्र के रेरुवा गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक सावन के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत निशान चढ़ाकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


Comments