जबरौली मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

.......रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज। रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरौली मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
 
पुलिस के मुताबिक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक संख्या UP 71 BN 1987 से रायबरेली की ओर से लखनऊ जा रहा था। जब वह जबरौली मोड़ स्थित ज़ेब्रा क्रॉसिंग के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
 
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घायल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें