राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यालय, किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांग जनों की पेंशन खातों में न पहुंचने के विरोध में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया,,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांग जनों की पेंशन खातों में न पहुंचने के विरोध में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया,, दिव्यांग जनों की पेंशन पिछले पांच महीनों से उनके खाते में नहीं पहुंच रहीं हैं,,आधे से ज्यादा दिव्यागो की पेंशन उनके खाते में नहीं आईं,, दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यालय और शासन के लोग इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं,, जिससे दिव्यांग जनों में भारी रोष व्याप्त है राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से निदेशक व प्रमुख सचिव दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन देकर तत्काल दिव्यांगो की पेंशन उनके खातों में पहुंचाने की मांग की हैं,,, वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार अगर 16 अगस्त के पहले दिव्यांगो के खातों में पेंशन नहीं भिजवातीं हैं तों 17 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन विधानसभा का घेराव पूरे उत्तर प्रदेश के दिव्यांग संगठन मिल कर करेंगे,,जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी,, धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी,अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, ओमप्रकाश, अर्जुन, राम-जानकी, शंकर लाल,दिलीप कुमार,सरला विवेक तिवारी, आदि शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें