नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कावड़ यात्रा पर यातायात व्यवस्था केमुख्य मार्गो का डीसीपी ने किया निरीक्षण।
आज पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा श्रावण मास कॉवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित/सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत विभिन्न घाटों/मार्गो/चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
आज पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा श्रावण मास कॉवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित/सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत विभिन्न घाटों/मार्गो/चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु निरीक्षण कर कावड़ यात्रियों के आवागमन के मुख्य मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख मंदिरों की व्यवस्था, कावड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु किए गए प्रबंध, कावड़ यात्रियों के आश्रय स्थल तथा विश्राम स्थल, बैरीकेटिंग व फोर्स डिप्लॉयमेंट का भी अवलोकन किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थानों पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात सुगमता, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी/थरवई मौजूद रहें ।


Comments