बांसी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
चेहल्लुम, श्रावण मास और बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बांसी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने की।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
चेहल्लुम, श्रावण मास और बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बांसी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने की।
बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आयोजकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने शासन की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडवोकेट रामकृपाल मौर्य, गोपाल जी पाण्डेय, प्रमोद हिन्दू, भाजपा नगर महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, अंगद वर्मा, विशाल सोनी, जमुना निषाद सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh police uttar pradesh news Siddharthnagar Law and order police administration peace committee meeting Communal Harmony social harmony festival security Rural Administration Public Meeting Shravan Month Bansi Chehallum Barawafat Kotwali Bansi Mrityunjay Pathak Festival Guidelines BJP Leader Dharmendra Kumar


Comments