महाविद्यालय में दहेज विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के स्मार्ट रूम संख्या 15 में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 'दहेज विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के स्मार्ट रूम संख्या 15 में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 'दहेज विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने की। जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. आनन्द कुमार ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
उन्होंने उपस्थित सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं भारी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को दहेज जैसी गंभीर सामाजिक समस्या व अभिशाप को समाज से दूर करने के लिए विशेष शपथ पत्र पढ़कर सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने दहेज प्रथा की कुप्रथा और समाज पर पड़ रहे इसके घातक दुष्परिणामों पर गहनता से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ मुखर होने के लिए प्रेरित किया और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई की प्रभारी डॉ. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मुख्य अतिथि, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news National Service Scheme Naini Prayagraj News Prayagraj Education News student awareness program Social Awareness Initiative Dowry Free India Social Reform Campaign Higher Education Uttar Pradesh Hemvati Nandan Bahuguna Government PG College NSS Awareness Program Anti Dowry Campaign Dowry Awareness Program Professor Om Prakash Dr Anand Kumar NSS Youth Against Dowry College Events Prayagraj Anti Dowry Pledge


Comments