कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में तैनात तीन शिक्षिकाएं ड्यूटी से गायब

बस्ती जिले के विकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरहटा स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में तीन शिक्षिकाएं के ड्यूटी से गायब चल रही है ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरहटा स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में तीन शिक्षिकाएं के ड्यूटी से गायब चल रही है । मीडिया टीम के पड़ताल में शिक्षिकाएं मिथिलेश अग्रहरि, इन्द्रावती चौधरी एवं कुसुमलता मिश्रा नियमित रूप से विद्यालय में अनुपस्थित मिली । मीडिया टीम के पड़ताल में पता चला कि शिक्षिका मिथिलेश अग्रहरि लगभग 10 दिनों से विद्यालय से गायब हैं।
 
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति के कारण विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालय की औचक जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
 
वहीं, खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि वे नियमित रूप से केवल उन्हीं विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं जहां व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है, जबकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति अथवा अन्य अनियमितताओं की शिकायतें मिलती हैं, वहां निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते जिससे डियूटी से गायब रहने में शिक्षक - शिक्षिकाएं सफल है । कुसुमलता मिश्रा सुबह 11 बजे विद्यालय पर पहुंचकर हस्ताक्षर बनाकर बिना किसी स्टाफ को सूचना दिये डियूटी से गायब हो गई है और ऐसे ही प्रतिदिन डियूटी करती है ।
 
बिना अध्यापक के बच्चों को शिक्षा कैसे दी जाएं जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभूनाथ ने बताया कि आप स्वयं विद्यालय में देख लीजिए कि कितने अध्यापक उपस्थित है और कितने अध्यापक अनुपस्थित है एक शिक्षक मीता सोती में प्रशिक्षण में है और दो लोगों के बारे में हम नही जानते हैं मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभूनाथ व दौलत राम चौधरी विद्यालय में उपस्थित मिले । जब इस प्रकार शिक्षक - शिक्षिकाएं डियूटी से गायब रहेंगी तो परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से चल पायेगी ? अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है ?
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें