रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के लिए परियोजनाओं का तेजी से जारी रखने का लिया है संकल्प - मोना
स्टेडियम की मंजूरी खेल के क्षेत्र के साथ युवाओं को विभिन्न भर्तियों में भी शारीरिक ऊर्जा मिलने में लाभप्रद होगा
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि रामपुरखास को बहुमुखी विकास से मजबूती प्रदान करने के लिए यहां हर परियोजनाओं का संचालन मजबूती से दिखेगा। बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए उन्होने कहा कि हाल ही में लगभग दस करोड़ की लागत से मंगापुर में स्टेडियम की मंजूरी खेल के क्षेत्र के साथ युवाओं को विभिन्न भर्तियों में भी शारीरिक ऊर्जा मिलने में लाभप्रद होगा।
वहीं कृषि क्षेत्र में करोड़ो की लागत से कृषि कल्याण केन्द्र के भी निर्माण से क्षेत्रीय किसानों को खेती के क्षेत्र में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी के सहयोग से रामपुरखास को विकास तथा सुरक्षा व शांति के वातावरण से आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। एक दिवसीय दौरे में उन्होने लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस छात्रों के साथ हुए अन्याय का मोदी सरकार से जबाब मांग रही है।
उन्होने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार अभी भी जबाबदेही लेने से कतरा रही है। सीएलपी नेता मोना ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चंदा चोरी के मामले को भी गंभीर ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार के गैर जबाबदेही का मुद्दा जोर शोर से उठाएगी। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करते हुए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने यहां आज गुरूवार से श्रावण माह को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, लालगंज प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, छोटे लाल सरोज, दृगपाल यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, रवीन्द्र मिश्र, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, राकेश चतुर्वेदी, धर्मपाल गौतम, शेरू खां, महेन्द्र प्रताप सिंह, संतराम चौरसिया, लालजी पाण्डेय, इंद्र नारायण शुक्ल, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ला, अक्षत तिवारी, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, राजू पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, राजेश शुक्ला आदि रहे।
swatantra prabhat rahul gandhi pratapgarh news priyanka gandhi pramod tiwari farmers welfare scheme Lalganj Pratapgarh Aradhana Mishra Mona Uttar Pradesh Politics Baba Ghuisarnath Dham Rural Development UP Rampur Khas Development paper leak issue Pratapgarh District News Congress Legislature Party Leader Rampur Khas Projects Mangapur Stadium Project Agricultural Welfare Centre Congress Party Uttar Pradesh Youth Sports Infrastructure


Comments