पुलिस ने वारंटी को पकड़ कर भेजा जेल 

यह कार्रवाई आगामी श्रावण मास कावड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में वीमेन फ्रेंडली माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही गश्त के दौरान हुई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/थाना क्योलड़िया की 'मिशन शक्ति' टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं को देखकर फब्तियां कसने और अश्लील गाने गाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आगामी श्रावण मास कावड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में वीमेन फ्रेंडली माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही गश्त के दौरान हुई।
 
घटना के अनुसार, एसएसटी स्कूल के पास गश्त के दौरान टीम को महिलाओं ने सूचना दी कि क्योलड़िया डैम पर बिहारीपुर जाने वाले मार्ग पर कुछ लड़के खड़े हैं, जो आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर उल्टे-सीधे गाने गा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि तीन युवक वहां से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे, जिससे असहज होकर महिलाएं तेज कदमों से चली गईं।
 
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—प्रमोद (पुत्र रामकुमार), राकेश (उम्र 20 वर्ष, पुत्र बुद्धसेन) और अनिकेत (उम्र 22 वर्ष, पुत्र विजय), निवासीगण ग्राम कनाकोर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत—को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना क्योलड़िया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा (मु०अ०सं० 0-257/26) पंजीकृत किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को 29 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें