फीचर्ड
राजनीति
घाटमपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर और एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा
कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना घाटमपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी हादसे के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई, गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया, आपको बताते चलें कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव निवासी रामचंद्र 30 वर्ष मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करतें थे,, परिवार में पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी हैं,, उसके बड़े भाई हरबंश लाल मुगल रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं,, जानकारी के अनुसार बुधवार की रात रामचंद्र अपने बड़े भाई से मिलने ईंट भट्ठे पर गए थें,,
वहां से रात करीब 11 बजें वह साइकिल से घाटमपुर स्थिति अपनी बहन के घर जा रहा था, जैसें ही वह परास गांव के मोड़ पहुंचे,, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप भी अनियंत्रित होकर मुग़ल रोड पर पलट गई,, हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर और एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा,
, जहां डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया,, पुलिस ने परिजनों देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, हादसे के बाद क्रेन की मदद से पल्टी पिकअप को सडक से हटाकर,, यातायात सामान्य कराया गया,, पुलिस मामले की जांच कर रही है, घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news सडक सुरक्षा Kanpur Rural News स्थानीय समाचार Road Safety India पोस्टमार्टम रिपोर्ट Kanpur accident news घाटमपुर सड़क हादसा Ghatampur road accident fatal road crash कानपुर ग्रामीण समाचार Accident Investigation Pickup Vehicle Accident Ghatampur Police पिकअप की टक्कर साइकिल सवार युवक की मौत थाना घाटमपुर परास गांव Community Health Centre Ghatampur


Comments