डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रही अकबरपुर नगर पालिका, शहर में गंदगी और झाड़ियों का बोलबाला

अम्बेडकरनगर - अयोध्या मार्ग पर कांवड़ियों का होता है विशेष आवागमन, के बावजूद सड़क किनारे जगह जगह जमा है गंदा पानी, झपक रही हैं झाड़ियां और पड़ा है नालों की सफाई का कचरा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

IMG20260729141412_copy_2048x1152

जिले भर में साफ सफाई को लेकर ​जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, शहर में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन डीएम के आदेशों को ताक पर रखकर बेफिक्र सोया हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी के ढेर, सड़क किनारे उगी झाड़ियां और बहता गंदा पानी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

गंदगी के ढेर और झाड़ियों से पटी सड़कें

कारगिल शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि Read More कारगिल शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि

IMG20260727124741_copy_2048x1536

सीएचसी गोला में डॉक्टरों और महत्वपूर्ण पदों का टोटा,बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान Read More सीएचसी गोला में डॉक्टरों और महत्वपूर्ण पदों का टोटा,बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान

​शहर के अम्बेडकर नगर अयोध्या मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे गंदगी का ढेर लगा हुआ हैं। जिससे सड़क की पटरी पूरी तरह से बाधित है जो लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हुए दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने भी जगह जगह सड़कों को संकरा कर दिया है, जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कूड़े के ढेरों से उठती बदबू से स्थानीय निवासी परेशान हैं।

.गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने शिव मंदिर में किया जल अभिषेक  Read More .गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने शिव मंदिर में किया जल अभिषेक 

​बहता गंदा पानी बीमारियों को दे रहा दावत

IMG20260729141401_copy_2048x1152
​अयोध्या मार्ग स्थित शिवबाबा वार्ड के श्यामगंज सहित पालिका के कई जगहों पर नालियां नदारद होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। यह गंदा पानी न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, बल्कि मच्छर जनित बीमारियों और संक्रमण को भी दावत दे रहा है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

शिवबाबा में सावन माह में होता है लाखों श्रद्धालुओं का ठहराव एवं आना जाना

IMG20260729140940_copy_2048x1152

नगर के मुख्य धार्मिक स्थल शिवबाबा में सावन माह भर में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का ठहरना एवं आवागमन होता रहता है इसके बावजूद भी अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने समुचित साफ सफाई की व्यवस्था नहीं कराई। शिवबाबा में बनी हुई बाउंड्री वाल के किनारे झाड़ियां एवं घास फूस उगी हुई हैं। जिसकी साफ सफाई कराया जाना अति आवश्यक है। 

​डीएम के आदेशों की अवहेलना

​हाल ही में डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष रूप से सड़क किनारे लगी झाड़ियों को हटाने और जलजमाव की समस्या को हल करने पर जोर दिया था। लेकिन, जमीनी हकीकत डीएम के निर्देशों के बिल्कुल विपरीत है।

नगर पालिका की लापरवाही से जनता बेहाल

नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गंदगी और जलजमाव के कारण लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है और जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

​प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

​डीएम के आदेशों की अवहेलना और शहर की दयनीय स्थिति पर नगर पालिका प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या नगर पालिका प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है? क्या डीएम के आदेशों का कोई महत्व नहीं है?

​लोगों का कहना है कि अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन डीएम के आदेशों का पालन करे और शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए। सड़क किनारे लगी झाड़ियों को हटाया जाए, नालियों को साफ किया जाए और जलजमाव की समस्या को हल किया जाए।

खबर में दिखाई गई तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कूड़ा पड़ा है, झाड़ियां उगी हुई हैं और गंदा पानी बह रहा है। यह नगर पालिका अकबरपुर की लापरवाही और अव्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Post Comments

Comments