नवीनतम
आगरा प्रभारी मुकेश कुमार, हुआ भव्य स्वागत
भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया
नैनी, प्रयागराज। पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय, प्रयागराज में संगठन के आगरा प्रभारी एवं अधिवक्ता मुकेश कुमार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र तथा प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र की सहमति से मुकेश कुमार को आगरा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ. अरविंद कुमार, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र एवं बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news agra news journalist community journalist organization Journalist Vikas Council Bharat Mukesh Kumar Advocate Agra Incharge DK Mishra Sandeep Singh Lakhan Lal Mishra Media Council India National Office Prayagraj Arvind Kumar Ashish Mishra Arunesh Tripathi Press Association Organizational Appointment Honor Ceremony


Comments