नवीनतम
ऑपरेशन दहन के तहत 24.450 किलोग्राम गांजा किया गया नष्ट
कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बहरिया सहित कुल 15 मुकदमों में बरामद 24.450 किलोग्राम गांजा का विधिक प्रक्रिया के अनुसार विनष्टीकरण (नष्ट) कराया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 22 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
विनष्टीकरण के दौरान अधिकारी एवं पुलिस टीम पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध,सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर, उ0नि0 सुरेश गिरी, प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा, उ0नि0 मानवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बहरिया, व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह, व0उ0नि0 बलवंत सिंह, हे0मो0 अमित कुमार यादव,हे0का0 सुभाष राम निषाद,का0 अनिल चौधरी, का0 अमित कुमार यादव मौजूद रहे।
prayagraj police swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj news uttar pradesh news crime branch Law Enforcement Bahariya Police Station police commissionerate prayagraj Anti Drug Campaign Amit Kumar Singh Anti Narcotics Operation Narcotics Task Force Operation Dahan Ganja Destroyed Drug Seizure Suresh Giri Manvendra Kumar Singh Balwant Singh Drug Control Initiative


Comments