नवीनतम
फीचर्ड
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण
चुनार, मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम चुनार पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आश्रम परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का
निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित आने जाने, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी तथा चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिया, साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का
निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मिलकर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाल विजय शंकर सिंह प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें।


Comments