नवीनतम
फीचर्ड
श्रृंग्वेरपुरधाम में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का राज्यपाल को निमंत्रण,।
श्रृंग्वेरपुरधाम में आगामी 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
श्रृंग्वेरपुरधाम में आगामी 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। यह निमंत्रण 6 वर्षीय श्रीश बाहुबली महाराज ने भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
आयोजकों के अनुसार, श्रृंग्वेरपुरधाम में आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान सनातन धर्म की आस्था और भगवान शिव की उपासना को समर्पित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रृंग्वेरपुरधाम की उस पौराणिक परंपरा को आगे बढ़ाना है, जिसमें मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहां पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की आराधना की थी। इसी परंपरा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विशाल आयोजन किया जा रहा है।


Comments