डीएम एवं एसपी ने सुनीं घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान पर जनसमस्याएं, दिये शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में जुलाई महीने के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने के कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये।  

प्रथम प्रयास में नीट फतह: कृतिका दुबे ने 613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान Read More प्रथम प्रयास में नीट फतह: कृतिका दुबे ने 613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वार्मा ने 158 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीम को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 146 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार घोरावल, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

झूंसी में: तेज रफ्तार कार ने खेल रहे मासूम को रौंदा।,  Read More झूंसी में: तेज रफ्तार कार ने खेल रहे मासूम को रौंदा।, 

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में उप जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके 61 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 54 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

पुलिस अधीक्षक  ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन Read More पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन तहसीलदार एवं नायब तहसीदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस मौके पर तहसीलदार ने 60 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 57 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 62 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।  चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-344 प्राप्त हुयी, जिसमें से 19शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें