जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सहकारी समितियों का किया गया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान खाद वितरण में शिथिलता पाये जाने पर 6 समितियों के सचिवों के वेतन भुगतान पर लगी रोक

राजेश तिवारी Picture
Published On

डीएपी उर्वरक वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई,समितियों के सचिवों का वेतन रोका

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में डीएपी, यूरिया उर्वरक वितरण को लेकर प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत बुधवार को समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों, अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी द्वारा सहकारी समितियों का व्यापक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर समितियों पर उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रामगढ़ बी0पैक्स कोन में वितरण में अनियमिताता पाये जाने पर सचिव के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी ।

बतादें कि पूर्व में भी रामगढ़ ( कोन) सचिव के उपर अनियमितता और ओवररेटिंग के आरोप लगे थे जो सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया। इसी प्रकार से अरौली बी0 पैक्स, म्योरपुर बी पैक्स, चोपन बी पैक्स, कुरहर बी पैक्स, सहकारी समितियां बंद पाई गईं, जहां किसानों को डीएपी उर्वरक का वितरण नहीं किया जा रहा था। इस लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित छह समितियों के सचिवों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज Read More मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज

साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि किसानों को डीएपी उर्वरक का वितरण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अन्य समितियों पर किसानों को खाद वितरित करते हुए पाया गया। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन Read More दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से सहकारी समितियों का निरीक्षण करने तथा किसानों को बिना किसी असुविधा के समयबद्ध रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंदिर की सुरक्षा को लेकर हिन्दू रक्षा दल का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन Read More मंदिर की सुरक्षा को लेकर हिन्दू रक्षा दल का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें