तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन  सुनीं जनसमस्याएं

कई शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/नवाबगंज। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर तहसील पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
 
समाधान दिवस में नवागत उपजिलाधिकारी सचिन यादव, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।  इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें आवास योजना और राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अलावा पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं।
 
मौके पर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीएमई पूर्णिमा सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
 
समाधान दिवस के दौरान एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सचिन यादव, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, नायब तहसीलदार शुभम पांडेय, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी भदपुरा ईशा अग्निहोत्री, एसडीओ राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments