एन सी एल गेट से हौसलाबुलंद चोरों ने उड़ाई बाईक , पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लगाई बाईक चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया का मामला, चोरों का आतंक से लोगों में दहशत

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर् / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन सी एल खड़िया फैक्ट्री गेट से गुरुवार को बाईक संख्या UP64-AL1699 गायब हो गई। जिसके क्रम में बीना निवासी वाहन स्वामी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह एन सी एल खड़िया गेट पर खड़ा करके सुबह ड्यूटी चला गया। ड्यूटी समाप्त होने के उपरांत गेट पर आया जहाँ बाईक न पाकर हतप्रध हो गया।

IMG_20260717_164653

जिसके बावत गेट पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों से पूछ ताछ की गयी किन्तु उनके द्वारा संतोषजनक जबाब न देकर सी सी टी वी फुटेज देखने की नसीहत दे डाली। सबसे बड़ा सवाल है कि जब सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी इस तरह का बेतुका जबाब देने लगे तो कारखाने में कार्य करने वाले मजदूर जाएं तो कहाँ। जिसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस ई- थाना की रिपोर्ट संख्या-20260000729964दिनाक: 16-07-2006 को रिपोर्ट दर्ज कराई व थाना शक्तिनगर को तहरीर देकर बाईक चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने की लगाई गुहार।  मिली जानकारी के अनुसाार  स्थानीय पुलिस जाँच में जुटि। 

युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन Read More युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन

  

जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित Read More जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें