वृक्षारोपण महायज्ञ के अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना ने पौधारोपण कर दिया स्वच्छ तथा स्वस्थ पर्यावरण सृजन व संरक्षण का संदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाने,उन्हें संरक्षित करने तथा जल व बिजली बचत की किया अपील

राजेश तिवारी Picture
Published On

अभियान के तहत दो हजार दो सौ पौधे लगाए गए

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा /सोनभद्र-

शासन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित करने के प्रेरणादायक अभियान के अवसर पर रविवार को अनपरा तापीय परियोजना द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने के दृष्टिगत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अनपरा अ, ब तथा द तापीय परियोजना परिसर के विभिन्न स्थलों तथा कॉलोनी परिसर में महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र,महाप्रबंधक द ताप इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक अ ताप इं डीके सिंह,महाप्रबंधक सिविल इं निशीथ शर्मा तथा उप समादेष्टा,

सीआईएसफ इकाई अरविंद कुमार ने अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वृहद वृक्षारोपण कर बिजली कार्मिकों को पर्यावरण सृजन व संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें, प्लास्टिक से दूरी बनाएं साथ

प्रयागराज के नए मंडलायुक्त होंगे डॉ. लोकेश एम Read More प्रयागराज के नए मंडलायुक्त होंगे डॉ. लोकेश एम

ही जल व बिजली की बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को हरा-भरा बनाएं क्योंकि स्वच्छ व हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार है।महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र ने कहा कि इस अभियान के तहत परियोजना की तरफ से वन विभाग के माध्यम से वन भूमि पर दो हजार तथा परियोजना की भूमि पर दो सौ फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत Read More तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर, इं विमलेंद्र सिंह,इं राजेश कुमार सिंह,इं वीके दिनकर,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं रामज्ञान सिंह, इं आशुतोष सिंह,इं सुजीत सिंह,इं विजय यादव,इं राम दरश, इं अमरनाथ यादव,इं प्रमोद यादव, सीआईएसफ इंस्पेक्टर अमित गोसाई,सहायक अभियंता इं दिनेश शंकर द्विवेदी, इं संतोष कुमार,इं सौरभ श्रीवास्त,इं ब्रजेश यादव,इं योगेश कुमार,इं प्रमोद कुमार,इं नरेंद्र कुमार, इं राम पाल यादव,अवर अभियंता सतीश कुमार,उमा कांत यादव,संविदाकारों में आत्मा राम यादव,कमलेश कुमार राय,शिव कुमार जायसवाल , प्रिंस कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न Read More राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें