जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ओबरा में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का लोकार्पण

महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण को मिलेगी नई मजबूती

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी  ब्यूरो के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.07.2026 को जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा परिसर में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का विधिवत लोकार्पण किया ।

IMG-20260711-WA0033(1)

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज Read More मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज

लोकार्पण के उपरांत अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक के प्रयास से तुलसियापुर क्षेत्र को मिला नया विद्युत उपकेंद्र का तोहफा,ढेबरुआ पावर हाउस की होगी क्षमता वृद्धि Read More विधायक के प्रयास से तुलसियापुर क्षेत्र को मिला नया विद्युत उपकेंद्र का तोहफा,ढेबरुआ पावर हाउस की होगी क्षमता वृद्धि

IMG-20260711-WA0063(1)

गोपीगंज में सावन माह में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरियों की सेवा शिविर का भव्य आयोजनं Read More गोपीगंज में सावन माह में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरियों की सेवा शिविर का भव्य आयोजनं

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों, विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक करने एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनेगा। वहीं साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, उचित मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सहायता प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा आपातकालीन एवं हेल्पलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।इसके उपरान्त जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा "वन महोत्सव-2026" वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत थाना ओबरा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर अपर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा सदानन्द राय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, जनसहयोग, पर्यावरण संरक्षण एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें