सी0एम0 डैशबोर्ड के रैकिंग में विकास कार्यों में सोनभद्र को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन से हासिल हुई उपलब्धि

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश स्तर पर जारी जून माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में विकास कार्यों के मामले में सोनभद्र को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन व प्रभावी नेतृत्व के चलते जनपद सोनभद्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में सफलता पाई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जून माह के जारी आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र ने विकास कार्यों में जनपद में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की गणना के लिए निर्धारित 63 सूचकांकों के सापेक्ष जनपद को 59 सूचकांकों में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। सोनभद्र ने विकास कार्यों के मामले में 630 अंकों में 610 अंक प्राप्त कर उकृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित अनुश्रवण एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिणाम है।

सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मामा-भांजा तालाब व डांडी में हटाया गया अवैध कब्जा Read More सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मामा-भांजा तालाब व डांडी में हटाया गया अवैध कब्जा

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, टीम भावना तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए सतत कार्यों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के मानक के अनुरूप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते रहें।

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न Read More डीएम की अध्यक्षता में जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनशिकायतों एवं विभिन्न विभागीय प्रकरणों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से जनपद भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में और बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।

जिम्मेदारों की लीपा-पोती में फर्जी हाजिरी लगाने वाले रोजगार सेवक कथित पत्रकार सुनील राव के हौसले बुलन्द Read More जिम्मेदारों की लीपा-पोती में फर्जी हाजिरी लगाने वाले रोजगार सेवक कथित पत्रकार सुनील राव के हौसले बुलन्द

.

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें