जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सकल जिला घरेलू उत्पाद में 12.10 प्रतिशत की वृद्धि, विकास सूचकांकों में सुधार पर जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जनपद का सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 46,929 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 5,084 करोड़ रुपये अधिक है।

इस प्रकार जनपद ने 12.10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जनपद की प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.55 प्रतिशत की सहभागिता तथा प्रति व्यक्ति आय 1,69,563 रुपये दर्ज की गई, जो प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय से अधिक है। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं वन विभाग सहित प्राथमिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

बस्ती का बढ़ा मान: पत्रकार राहुल सिंह के छोटे भाई विशाल ने बी.फार्मा में प्रथम श्रेणी व विशेष योग्यता के साथ रचा सफलता का नया इतिहास Read More बस्ती का बढ़ा मान: पत्रकार राहुल सिंह के छोटे भाई विशाल ने बी.फार्मा में प्रथम श्रेणी व विशेष योग्यता के साथ रचा सफलता का नया इतिहास

द्वितीयक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण, विद्युत उपभोग एवं स्थानीय निकायों द्वारा भवन मानचित्र स्वीकृति की समीक्षा की गई। विगत दो वर्षों में भवन मानचित्र स्वीकृति में आई कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए गए। तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत जीएसटी संग्रह, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल एवं वाहन पंजीकरण तथा वित्तीय सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर आर्थिक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार Read More नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें