जिला जज ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण 

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।
 
उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में आज दिनांक 12.07.2026 को जनपद न्यायालय परिसर, अम्बेडकरनगर में चंद्रोदय कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा ''वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" कार्यक्रम ''एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
IMG-20260712-WA0973
 
जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित सभी को वृक्षों के हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया गया तथा सभी से वृक्षारोपण करते हुए उनकी उचित देखभाल किये जाने की अपील की गई।
 
इस अवसर पर जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक भी उपस्थित रहे। यह जानकारी नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर द्वारा प्रदान की गई।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार