बर्रा एलिवेटेड पुल पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही समेत दो की मृत्यु, एक सिपाही घायल
दुर्घटना स्थल का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने पुलिस उपायुक्त यातायात के साथ किया निरीक्षण
कानपुर। बर्रा एलिवेटेड पुल पर एक सड़क दुर्घटना में यातायात पुलिस के एक सिपाही व ट्रक चालक की मृत्यु हो गई तथा एक सिपाही घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिनांक 05/06 जुलाई 2026 की रात्रि एलिवेटेड पुल पर हुई सड़क दुर्घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के साथ थाना बर्रा क्षेत्र स्थित बर्रा एलिवेटेड पुल पर हुए सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की समीक्षा की। साथ ही घायल पुलिसकर्मी के उपचार की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दुर्घटना में यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल तथा ट्रक चालक/हेल्पर की मृत्यु हो गई है, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल है, जिसका उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
hindi news UP police news breaking news Hindi kanpur news uttar pradesh news up breaking news road safety kanpur breaking news Road Accident UP Truck Driver Death Police Action Kanpur Traffic Police Fatal Road Accident Police Inspection Dr Vipin Tada कानपुर सड़क हादसा Traffic Police Kanpur DCP Traffic Kanpur Accident Investigation Barra Elevated Bridge Barrah Elevated Bridge Accident Kanpur Accident Constable Death Ravindra Kumar IPS Elevated Bridge Accident


Comments