नवीनतम
फीचर्ड
चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
एक का ट्रामा सेंटर तो दूसरे का मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के एनएच -233 टांडा बांदा मार्ग पर मौहरिया के पास चार पहिया वाहन व बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई। एक का लखनऊ ट्रामा सेंटर तो दूसरे का सदरपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर रात की है, जब तीनों एक बाइक से ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।
इससे कृष्ण वर्मा (14) पुत्र कपिल देव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार घायल सुरेंद्र वर्मा (21) का महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सददरपुर इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा। दिव्यांशु (18) निवासी भुवालपुर थाना इब्राहिमपुर जो अपनी नानी के यहां रहता है काफी दिनों से ब्राहिमपुर कुसुमा में रहता था। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने में पुलिस की शिथिलिता पर टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा ने नाराजगी जताई।
hindi news Road accident bike accident uttar pradesh news up crime news ambedkar nagar news tanda news police investigation Breaking News UP Fatal Road Accident accident news india Traffic Accident Tanda Kotwali Latest Ambedkar Nagar News NH 233 Tanda Banda Road Four Wheeler Accident Bike Collision Ambedkar Nagar Accident Krishna Verma Lucknow Trauma Centre Medical College Sadarpur Ibrahimpur News UP Road Safety Road Mishap


Comments