बलिया में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; बीएचयू रेफर

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के पास वारदात, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक को गोली मार दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोटवा मोड़ (रानीगंज) के पास करीब 7:30 बजे हुई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के झड़कटहा गांव निवासी अंगद सिंह उर्फ विकास (27) पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. दानिश ने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी है और उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू, वाराणसी रेफर किया गया है।
 
क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कोटवा मोड़ के पास गोली लगने की सूचना मिली थी। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें