वन महोत्सव के समापन दिवस पर डीएम अमेठी, एसपी अमेठी व सीडीओ द्वारा नवीन पुलिस लाइन्स गौरीगंज में किया गया वृक्षारोपण 

कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. द्वारा पुलिस लाइन गौरीगंज में वन महोत्सव के अंतिम दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया ।
 
वृक्षारोपण के उपरान्त जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक  द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को पौधे वितरित कर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमेठी अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, तथा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल करने का संकल्प लिया । वृक्षारोपण के उपरान्त अधिकारीगण द्वारा आगामी दिनांक 12.07.2026 को प्रस्तावित वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मीटिंग कर संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें