शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना नगर पुलिस की कार्रवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले केथाना नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में करहली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी एवं थाना नगर पुलिस टीम ने मंगलवार को करहली से भोंडसर जाने वाले मोड़ के पास से आरोपी अनिल कुमार निषाद पुत्र सोमई, निवासी ग्राम सोंधिया, थाना नगर, जनपद बस्ती (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम सेमरा उर्फ गलवा का ग्राम प्रधान भी है।
 
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय, बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कियाइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल चंद्रकांत पाण्डेय तथा कांस्टेबल सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें