नवीनतम
फीचर्ड
श्रीभूमि जिले के पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग
विधायक विजय मालाकार से ग्रामीणों ने लगाई गुहार
श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के दरगारबंद ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क पर वर्ष 2025 में सरकारी पहल से एक पुलिया का निर्माण कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही नदी के तेज बहाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान में ग्रामीणों के आवागमन का एकमात्र सहारा बांस से बना अस्थायी पुल है, जिसे पार करते समय प्रतिदिन जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण होने से अनीपुर तक का महत्वपूर्ण और छोटा संपर्क मार्ग फिर से चालू हो जाएगा। इससे दुल्लभछड़ा मॉडल विलेज, कृष्णनगर, रूपाग्राम, श्यामनगर और पांचडाली के लोगों को आनीपुर बाजार तक आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग एक वैकल्पिक बाईपास सड़क के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे लंबे समय से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार से ईस मामले का संज्ञान लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कराने, आवश्यक जांच करवाने तथा पुलिया की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि लोगों का समस्या का समाधान हो सके।
hindi news Assam News Monsoon News Village Development Assam Development Sribhumi News Ramkrishnanagar Constituency Rural Infrastructure Public Demand Infrastructure News Road Construction Panchdali Road Shyamnagar ND Dam Damaged Culvert Vijay Malakar MLA Road Connectivity Bridge Repair Culvert Repair Anipur Road Dargarband Gram Panchayat Rural Development Assam Flood Damage Local News Assam Sribhumi Latest News Public Issues Assam


Comments