चिलबिला में अखाड़ों को सम्मानित कर किया गया रवाना
मोहर्रम के जुलूस चिलबिला अखाड़ा,सोनावा अखाड़ा, शाहीन अखाड़ा, शाहीन गोड़े के अखाड़ों ने शुक्रवार को एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करनामें दिखाकर उपस्थित जनमानस को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़। मोहर्रम के जुलूस चिलबिला अखाड़ा,सोनावा अखाड़ा, शाहीन अखाड़ा, शाहीन गोड़े के अखाड़ों ने शुक्रवार को एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करनामें दिखाकर उपस्थित जनमानस को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। चिलबिला के सभी व्यापारियों ने जुलूस का स्वागत किया।
प्रतापगढ़ की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, वरिष्ठ व्यवसायी सुनील अग्रवाल ने सम्मानित कर मोहर्रम के जुलूस चिलबिला अखाड़ा, सोनावा अखाड़ा, शाही अखाड़ा गोड़े के जुलूस को रवाना किया।
शाहीन अखाड़ा गोड़े के जुलूस को अब्दुल जब्बार की अध्यक्षता में गोड़े से सैकड़ो की संख्या में जुलूस निकाला गया। हैरतअंगेज करनामें दिखाने वाले अखाड़े को शील्ड देकर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सुनील अग्रवाल ने सम्मानित किया।
रामलीला समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले की गंगा जमुनी तहजीब आज भी कायम है।हम एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते आ रहे हैं। सभी अखाड़ों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
शाहीन अखाड़ा गोड़े के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि चिलबिला में हर वर्ष हिंदू भाइयों द्वारा जुलूस का स्वागत कर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सुनील अग्रवाल द्वारा सम्मानित कर रवाना किया जाता है।
हम उन सब के प्रति आभार ज्ञापित करते हैं। पुलिस प्रशासन का बहुत ही बड़ा सहयोग रहा। इस मौके पर रविंद्र सिंह, छेदीलाल, संतोष कुमार, सुनील अग्रवाल, सूरज, अमन, जमील, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद इमरान, अबरार, पप्पू, मोहम्मद शाहिद, सुफियान, अब्दुल्ला, मोहम्मद इरशाद, अकरम हुसैन, असलम उस्ताद, रियाज आदि सैकड़ो की संख्या में चिलबिला के व्यापारीगण उपस्थित रहे।
hindi news India news Pratapgarh pratapgarh news local news uttar pradesh news Religious Procession religious event police administration Cultural heritage Communal Harmony social harmony Traditional Festival peace and harmony Ganga Jamuni tehzeeb Muharram 2026 Independent Prabhat Tazia Procession Hindu Muslim Unity Moharram Chilbila Muharram Procession Akhara Chilbila Akhara Sonawa Akhara Shaheen Akhara Gode Akhara Roshan Lal Umarvaishya Sunil Agrawal Abdul Jabbar


Comments