चाय की चुस्की लेते वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर जिले में पुलिस टीम लगातार वांछित अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चला रही है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर।
 
तहसील गेट के बगल स्थित दुकान पर चाय की चुस्की ले रहे गैंगस्टर अभियुक्त को टांडा कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
     एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर जिले में पुलिस टीम लगातार वांछित अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चला रही है। टांडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तहसील गेट के बगल स्थित एक चाय की दुकान पर अजुतपुर निवासी विशाल वर्मा चाय पी रहा है।
 
कोतवाली पुलिस टीम में मौके पर घेराबंदी कर किस पकड़ लिया पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ टांडा सहित कई अन्य थानों में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं बीते दिनों उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें