बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं को बताया अधिकारों का बल
हेल्पलाइन और योजनाओं की दी जानकारी।
लालगंज (रायबरेली)।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रविवार को खजूरगांव और उत्तरागौरी में बहू बेटी सम्मेलन और चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच के हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102, 101, 1098 और 1930 का उपयोग कर सकती हैं। उन्हें बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर दर्ज शिकायतों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इससे महिलाएं निडर होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकती हैं। सम्मेलन में कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और मातृशक्ति वंदन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिलाओं को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया। चौपाल के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गई और पुलिस कर्मियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। पुलिस टीम की एसआई अर्चना यादव, कांस्टेबल नीलम कटियार, पूजा कुमारी, शालिनी कुशवाहा, प्रिया और प्रियंका पाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय पाल, स्वाती जैसवाल, रजनी, देव कुमारी, वैशाली सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
uttar pradesh police raebareli रायबरेली लालगंज मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस women empowerment women safety Chief Minister Mass Marriage Scheme महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण government schemes मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महिला सुरक्षा सुरक्षा जागरूकता सामाजिक जागरूकता Lalganj Social Awareness Safety Awareness सरकारी योजनाएं महिला अधिकार हेल्पलाइन 1090 महिला हेल्पलाइन निराश्रित महिला पेंशन साइबर हेल्पलाइन 1930 Cyber Helpline 1930 पुलिस जागरूकता अभियान Mission Shakti बालिका सुरक्षा Kanya Sumangala Yojana Women Power Line 1090 वृद्धावस्था पेंशन चौपाल Women Welfare महिला कल्याण Old Age Pension Women's Rights Girl Child Safety Women Helpline Community Outreach बहू बेटी सम्मेलन Bahu Beti Sammelan कन्या सुमंगला योजना Destitute Women Pension मातृशक्ति वंदन योजना Matrushakti Vandan Yojana Police Awareness Campaign Women's Dignity आपातकालीन सेवा 112 Emergency Service 112


Comments