महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई, दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मंगलवार दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के साथ मु0अ0सं0 350/2026, धारा 333, 64(1), 351(3) बी.एन.एस. थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त रितिक रोशन उर्फ लालू* ग्राम मधुपुर स्थित दोमुहवा पुल के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अखिलेश यादव के स्वागत में जा रहे सपा नेता सड़क हादसे में घायल,  Read More अखिलेश यादव के स्वागत में जा रहे सपा नेता सड़क हादसे में घायल, 

 पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ऋतिक रोशन उर्फ लालू पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। अभियुक्त ने बताया कि उसे अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी हो गई थी तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह बाहर जाने की तैयारी में था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 भरत यादव चौकी सुकृत , हे0का0 नक्कू पासवान शामिल रहे।

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक्टिवा चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की एक्टिवा बरामद Read More चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक्टिवा चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की एक्टिवा बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें