वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता अभियान आयोजित

विकास खंड व ग्राम पंचायत में जनसम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र की विकास खंड व ग्राम पंचायत में गुरुवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं जनसम्मेलनों का आयोजन किया गया।

IMG-20260702-WA0095

सेवा के अंतिम दौर में बीडीओ ने 22 जून को तालाब व खेल मैदान पर लगवाया फर्जी हाज़िरी* Read More सेवा के अंतिम दौर में बीडीओ ने 22 जून को तालाब व खेल मैदान पर लगवाया फर्जी हाज़िरी*

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान योजना के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, गुमशुदा महिला एवं दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया  सुपुर्द Read More ऑपरेशन मुस्कान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, गुमशुदा महिला एवं दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत बहुआर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी पर बल दिया।

प्रयागराज में  86 होटल और गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त। Read More प्रयागराज में  86 होटल और गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त।

जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वीबीजी-ग्रामजी योजना के प्रति जागरूक किया गया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें