प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मीठापुर पहुंचकर जताई गहरी शोक संवेदना

राजेश तिवारी Picture
Published On

दु:ख की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवारों के साथ खड़ी है : प्रभारी मंत्री

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरूवार को मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दु:खद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

IMG-20260702-WA0111

 जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न। Read More  जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि शासन द्वारा मृतक तीनों बच्चों दीपक पुत्र भगवानदास उम्र 10 वर्ष, बोलबम पुत्र लोरी उम्र 16 वर्ष, संदीप पुत्र रविन्द्र उम्र 20 वर्ष के परिजनों के बैंक खातों में ₹4-4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन से अनुमन्य अन्य सभी सहायता भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी की तो पहुंचेगी थाने, लाउड हेलर से लोगों को किया एलर्ट  Read More नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी की तो पहुंचेगी थाने, लाउड हेलर से लोगों को किया एलर्ट 

इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बीना वैध दस्तावेज / सीओपी धारी अधिवक्ताओं के न्यायालय में ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत प्रैक्टिस की बार एसोसिएशन टीम ने की जांच पड़ताल Read More बीना वैध दस्तावेज / सीओपी धारी अधिवक्ताओं के न्यायालय में ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत प्रैक्टिस की बार एसोसिएशन टीम ने की जांच पड़ताल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें