ओबरा में 29 जून को शाम 6 बजे होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला

अंडर 14 और अंडर 18 वर्ग के फाइनल मैचों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।अंडर 14 वर्ग का फाइनल ओबरा नाइट राइडर्स और इंडियन लायंस के बीच खेला जाएगा, जबकि अंडर 18 वर्ग का फाइनल 11 हंटर और थंडर टाइटन के बीच होगा।

दोनों फाइनल मुकाबले 29 जून 2026 को शाम 6:00 बजे आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

खेल प्रतियोगिताएं  में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है ; पंकज Read More खेल प्रतियोगिताएं  में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है ; पंकज

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को क्रांतिकारी विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने तथा भारत के अमर वीर सपूतों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। साथ ही यह मांग दोहराई जाएगी कि क्रांतिकारियों की जीवनियां और उनकी प्रेरणादायक पुस्तकें देश के प्रत्येक पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल की जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट चरित्र के साथ आगे बढ़ सके।

इस प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार गौड़, समिति अध्यक्ष आदर्श पटेल एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें