जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर किया सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ

0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर हाल में पिलाएं पोलियो की दो बूंदें - जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

1092 पोलियो बूथों पर आज चलेगा विशेष अभियान, कोई भी बच्चा न छूटे

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सघन पल्स पोलियो महाअभियान दिनांक 28 जून, 2026 से प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर सघन पल्स पोलियो महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

IMG-20260628-WA0020

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन Read More बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का विशाल धरना-प्रदर्शन

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की दो बूंदें बच्चों को आजीवन सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, चाहे उसे पहले कितनी भी बार पोलियो की दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहनों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करने की अपील की।

बस्ती जिले में हीट वेव से खेत में काम कर रहेएक किसान की मौत  Read More बस्ती जिले में हीट वेव से खेत में काम कर रहेएक किसान की मौत 

IMG-20260628-WA0018

शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, एनटीपीसी  के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार Read More शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुँचाना है। इसके लिए जनपद में पोलियो बूथ, ट्रांजिट बूथ एवं घर-घर भ्रमण की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा यदि किसी कारणवश बूथ तक न पहुँच सकें तो घर आने वाली स्वास्थ्य टीम से बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं।

जनपद में कुल 3,07,095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1092 पोलियो बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें एवं 7 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। बूथ दिवस पर प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह गिरधारी लाल, सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें