भामाशाह जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भव्य आयोजन

जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

ईमानदार करदाता राष्ट्र और जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला-जिलाधिकारी चर्चित गौड़

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के सर्वाधिक कर (टैक्स) जमा करने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ईमानदारी से कर अदा करने वाले व्यापारी राष्ट्र एवं जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपना सर्वस्व महाराणा प्रताप और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की Read More साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि भामाशाह का जीवन सेवा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित का प्रतीक है। उन्होंने सम्मानित करदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि करदाताओं के योगदान से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो पाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भामाशाह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, जबकि नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित करदाताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक Read More पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

इस दौरान सासंकृतिक विभाग द्वारा करमा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, सुनिल कुमार संयुक्त आयुक्त राज्य कर, रितेश मिश्र उपायुक्त प्रशासन राज्य कर, योगेश द्विवेदी उपायुक्त राज्य कर, विकास कृष्ण बन्सरा उपायुक्त राज्य कर, मो0 जुनैद व व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक  ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें