ऑपरेशन मुस्कान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, गुमशुदा महिला एवं दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत बाहवाला रिपोर्ट संख्या-33* एवं गुमशुदगी क्रमांक-08/2026 से संबंधित गुमशुदा महिला अमृत देवी उम्र करीब 35 वर्ष तथा उनके दो पुत्र प्रतीक उम्र करीब 06 वर्ष एवं कार्तिक उम्र करीब 04 वर्ष* निवासीगण कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर थाना करोदरा, जनपद सूरत ग्रामीण (गुजरात) पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप  Read More बभनान मंडी के मुख्य द्वार पर जलभराव व गंदगी, व्यवस्था पर उठे सवाल मच्छरों का प्रकोप 

बरामदगी के उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल जनपद सोनभद्र लाकर उनकी विधिवत पहचान कराई गई तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा आपराधिक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। 

प्रभारी मंत्री ने 10 लाभार्थियों को टूलकिट का किया वितरण Read More प्रभारी मंत्री ने 10 लाभार्थियों को टूलकिट का किया वितरण

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, का0अरुण कुमार शामिल रहे। 

दुष्कर्म प्रयास के खिलाफ रिपोर्ट के लिए मां-बाप और अधिवक्ता के साथ 15 दिनों से भटक रही युवती  Read More दुष्कर्म प्रयास के खिलाफ रिपोर्ट के लिए मां-बाप और अधिवक्ता के साथ 15 दिनों से भटक रही युवती 

महिला एवं दोनों बच्चों के सकुशल बरामद होकर अपने परिजनों से मिलने पर परिवारजनों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें